केरल में भारी बारिश की चेतावनी के बीच हाई अलर्ट घोषित, राज्य सरकार ने शुरू किया राहत शिविर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021

तिरुवनंतपुरम। केरल में भारी बारिश की चेतावनी के बीच शुक्रवार को हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने लोगों के लिए राहत शिविर शुरू किये हैं और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। केरल के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार रात से बारिश हो रही है। तिरुवनंतपुरम में अरुविक्कारा बांध में पानी के तेज बहाव के कारण बांध के फाटक बृहस्पतिवार रात को खोल दिये गये और लगातार बारिश के कारण करमना और किल्ली नदियों में जलस्तर उफान पर है। अधिकारियों ने बताया कि इन नदियों के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। रात भर हुई बारिश के चलते दक्षिणी कोल्लम जिला के कई हिस्से जलमग्न हो गये हैं और पेड़ उखड़ गये हैं।

इसे भी पढ़ें: 9.5 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ, पीएम-किसान योजना के तहत 8वीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी

सूत्रों ने बताया कि इससे एक बार में 4,23,080 लोगों के रहने का इंतजाम हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण कई जगहों पर लोग राहत शिविरों में जाने से मना कर रहे हैं। हालांकि आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि शिविरों में महामारी के दिशा निर्देशों के मुताबिक व्यवस्था की गयी है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में तिरुवनंतपुरम, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों ने स्थिति सामान्य होने तक समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है। केरल राज्य आपदा प्रबधंन प्राधिकार (केएसडीएमए) ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सभी एहतियात बरतने का अनुरोध किया है। विभिन्न जिला प्रशासनों ने भारी बारिश के मद्देनजर राहत अभियानों के संचालन के लिए जिला, तालुक और पंचायत स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाये हैं।

प्रमुख खबरें

KCR के Farmhouse की 700 एकड़ जमीन पर विवाद, CM Revanth Reddy ने दिए नोटिस के आदेश

NCPCR के सामने पेश हुए Meta India हेड Arun Srinivas, बच्चों के आपत्तिजनक कंटेंट पर मानी गलती

Anbil Mahesh के यहां Raid पर भड़के Stalin, कहा- 100 करोड़ के केस के बहाने ध्यान भटका रहे

East Central Railway के दो अफसरों को रिश्वतखोरी में 3 साल की सजा, CBI ने 2018 में पकड़ा था