IMF Loan Pakistan: बाढ़ पीड़ितों को सामने लाना, मदद के लिए गिड़गिड़ाना, फिर भी नहीं पसीज रहा IMF का दिल, पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किल

By अभिनय आकाश | Feb 09, 2023

पाकिस्तान के बिगड़ते आर्थिक हालात ने वहां के हुक्मरानों के तेवर भी ढीले कर दिए हैं। आलम ये हो गया है कि वो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सामने गिड़गिड़ाने लगे हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टे तो बाढ़ पीड़ितों को सामने कर आईएमएफ से कर्ज देने की गुजारिश करते नजर आए। लेकिन तमाम कवायदों के बाद भी लगता है पाकिस्तान का कटोरा खाली ही रहने वाला है। पाकिस्तान की रसातल में जाती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की एक टीम पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से डेरा डाले हैं। आखिरकार 9 फरवरी को दौरे की समाप्ति हो रही है। लेकिन लंबी बातचीत के दौर के बाद भी पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच बेलआउट पैकेज पर सहमति बनती नहीं नजर आ रही है। दोनों पक्षों के बीच गतिरोध कायम है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के गुरदासपुर में सीमा के समीप पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया, बीएसएफ के गोलीबारी करने पर लौटा

क्या हैं आईएणएफ की शर्तें और मांगें?

आईएमएफ चाहता है कि इस्लामाबाद अपने अविश्वसनीय रूप से कम कर आधार को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करे। यह आगे चाहता है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार निर्यात क्षेत्र के लिए कर छूट समाप्त करे। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, विवाद का सबसे अहम बिंदु पेट्रोल, बिजली और गैस की कीमतों में आईएमएफ की बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस्लामाबाद का कहना है कि यह कम आय वाले परिवारों की मदद करने के लिए है। आईएमएफ पाकिस्तान पर मित्र देशों सऊदी अरब, चीन और यूएई के साथ-साथ विश्व बैंक से आगे समर्थन की गारंटी के माध्यम से बैंक में अमेरिकी डॉलर की एक स्थायी राशि रखने के लिए भी जोर दे रहा है।

प्रमुख खबरें

Rupee में शानदार रिकवरी: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भरा जोश

Strait of Hormuz में अमेरिकी चक्रव्यूह! नाकेबंदी तोड़ने की चीनी कोशिश नाकाम, पीछे हटने को मजबूर हुआ रिच स्टारी

Bihar में ऐतिहासिक राजनीतिक उलटफेर, Samrat Choudhary बनेंगे नए मुख्यमंत्री, नीतीश युग का अंत और BJP की पहली ताजपोशी

Chhattisgarh Power Plant Blast: सक्ती में भीषण हादसा, वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से अब तक 14 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक