नकदी की किल्लत से जूझ रहे पाकिस्तान को मिलेगी मदद? IMF 29 अगस्त को करेगी बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2022

इस्लामाबाद। नकदी की किल्लत से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद के लिए एक राहत पैकेज पर मुहर लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के कार्यकारी मंडल की 29 अगस्त को बैठक होने वाली है। पाकिस्तानी मीडिया में शनिवार को प्रकाशित एक समाचार में वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक आईएमएफ ने पाकिस्तान को राहत पैकेज से संबंधित आशय पत्र भेजा है जिसके अध्ययन के बाद हस्ताक्षर कर वापस भेज दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: देश की हर पंचायत में PACS समितियों के गठन की जरूरत, अमित शाह ने दिया बयान

सूत्रों ने कहा कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर और चीन की तरफ से संयुक्त रूप से पाकिस्तान को चार अरब डॉलर की मदद देने पर सहमति जताने के बाद आईएमएफ की यह बैठक बुलाई गई है। आईएमएफ से राहत पैकेज की मंजूरी मिलना पाकिस्तान के लिए काफी मायने रखता है। पाकिस्तान विदेशी मुद्रा के गहरे संकट का सामना कर रहा है। उसके पास बहुत कम विदेशी मुद्रा भंडार बचा है और आने वाले कुछ हफ्तों में उसके सामने भुगतान संतुलन का संकट भी खड़ा हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी