आईएमएफ ने कहा- यूक्रेन संकट का भारतीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2022

वाशिंगटन,  अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले का दुनिया पर होने वाले आर्थिक असर का नकारात्मक प्रभाव भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। जबकि चीन पर तत्काल इसका प्रभाव अपेक्षाकृत कम होगा। आईएमएफ के संचार विभाग के निदेशक गेरी राइस ने यहां संवाददाताओं से कहा, युद्ध के वैश्विक आर्थिक प्रभाव का विभिन्न माध्यमों से भारत की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। राइस ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में तेजी का व्यापार पर प्रतिकूल पड़ेगा। साथ ही इसका वृहत-आर्थिक प्रभाव भी होगा। इससे मुद्रास्फीति और चालू खाते का घाटा बढ़ेगा। राइस ने कहा, लेकिन चालू खाते पर प्रभाव संभावित रूप से उन वस्तुओं की कीमतों में अनुकूल बदलाव से कम हो सकता है जो भारत निर्यात करता है। इसमें गेहूं शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

महिला हूं इसलिए... अफगानिस्‍तान में अकेले घूम रही थी ट्रैवल ब्‍लॉगर, मुजाहिदीन ने पकड़ लिया! फिर...

Ganeshotsav में Maharashtra जाएं... तो जरूर करें 8 Ashtavinayak मंदिरों के दर्शन

Gurugram Hit and Run Case | CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की अध्यक्षता करेंगे Amit Shah