लद्दाख क्षेत्र में सौर, भू-तापीय ऊर्जा एवं हरित हाइड्रोजन की अपार संभावनाएंः उप राज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2022

नयी दिल्ली। लद्दाख के उप राज्यपाल आर के माथुर ने कहा है कि इस केंद्रशासित क्षेत्र में सौर ऊर्जा, भू-तापीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं जिनका दोहन किए जाने की जरूरत है। माथुर ने शुक्रवार को लेह में अग्नि तत्व अभियान पर आयोजित पहली संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि लद्दाख क्षेत्र में मौजूद व्यापक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमताओं के समुचित दोहन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करने में कामयाबी मिलती है तो लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में भी बिजली पहुंचाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: DU ने CSAS पोर्टल में जोड़ा नया विकल्प, अब जान सकेंगे सीटों की जानकारी

लद्दाख शासन की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक संवहनीयता एवं संस्कृति विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में केंद्रशासित प्रदेश की ऊर्जा संभावनाओं पर व्यापक चर्चा की गई। इसमें ऊर्जा, संस्कृति और संवहनीयता के क्षेत्रों में सक्रिय अहम हितधारकों ने शिरकत की। केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने गत 21 सितंबर को अग्नि तत्व अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत नवीकरणीय ऊर्जा संभावनाओं के बारे में देश भर में विचार गोष्ठियां एवं सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump