उत्तर प्रदेश में दिखा जनता कर्फ्यू का असर, सड़कें दिखीं वीरान लोग घरों में बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2020

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित तमाम शहरों में रविवार सुबह सात बजे से जनता कर्फ्यू शुरू हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। राजधानी लखनऊ में आमतौर पर व्यस्त रहने वाले हजरतगंज, आलमबाग, गोमती नगर, अलीगंज और अमीनाबाद जैसे इलाकों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं और सड़कों पर सिवाय पुलिस बलों के वाहनों के अन्य वाहन नजर नहीं आये।

अत्यावश्यक कार्य से निकलने वाले इक्का-दुक्का लोगों को पुलिसकर्मी समझाते नजर आए कि वे घरों में ही बंद रहें और बाहर ना निकलें।

गोरखपुर, रायबरेली, आजमगढ़, गोंडा, बहराइच, कानपुर, बरेली और झांसी सहित तमाम जिलों से मिल रही खबरों के मुताबिक जनता कर्फ्यू का पूरा असर है और लोग अपने घरों में ही बंद हैं।

इसे भी पढ़ें: शाहीन बाग के लोगों के लिए मानवता से बड़ा धरना? कोरोना पॉजिटिव केस के बाद भी जनता कर्फ्यू के बीच प्रदर्शन

सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानें और बाजार पूरी तरह बंद है। सिनेमाघर, कैफे, रेस्तरां और बार जैसी जगहों को बंद करने के आदेश सरकार ने पहले ही दे दिए थे। राजधानी लखनऊ में तैनात पुलिस अधिकारी लोगों को समझाते नजर आए कि कोरोना वायरस से निपटना है तो एहतियात ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Donation Scam: जिसने खाई Ram की पाई, Akhilesh Yadav ने नए नारे से BJP को घेरा

Cristiano Ronaldo की Portugal को ड्रॉ ने दिया झटका, अब Knockout में Croatia से होगी कड़ी टक्कर

GOAT Lionel Messi का नहीं कोई तोड़! World Cup में लगातार 7वें मैच में गोल कर बनाया महारिकॉर्ड

World Cup में Congo ने 52 साल बाद रचा इतिहास, Uzbekistan को हराकर पहली बार Knockout में