अमेरिका के टेनेसी में विस्फोटक संयंत्र में हुए धमाके का 20 मील दूर भी महसूस किया गया था प्रभाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2025

अमेरिका के टेनेसी में एक विस्फोटक संयंत्र में धमाका होने की घटना के बाद घटनास्थल से लगभग 20 मील दूर तक इसका प्रभाव महसूस किया गया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय विस्फोटक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र में अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक ब्यूरो के विशेष प्रभारी एजेंट ब्राइस मैकक्रैकन ने बताया कि संयंत्र स्थल पर जांच पूरी हो गई है, लेकिन विस्फोट के कारणों का पता लगाने में महीनों का समय लग सकता है।

नैशविले डिवीजन में एटीएफ के विशेष एजेंट प्रभारी जेमी वैनव्लिट ने कहा ने कहा, “जांच निष्कर्ष इतनी जल्दी नहीं बताए जा सकते। इसमें समय लगेगा।” अधिकारियों ने बताया कि घटना के दिन 24,000 से 28,000 पाउंड विस्फोटकों में धमाका हुआ।

प्रमुख खबरें

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में

BJP MP Gajendra Singh Patel ने हिंदू युवाओं से की पांच बच्चे पैदा करने की अपील