भारत के इतिहास में वीर सावरकर का अहम योगदान : ब्रजेश पाठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2023

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को वीर सावरकर के इतिहास को माध्‍यमिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में शामिल किये जाने की सराहना करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में वीर सावरकर का अहम योगदान है। पाठक ने शनिवार को जिले के हल्दी रामपुर गांव में संवाददाताओं से बातचीत में सावरकर का इतिहास माध्यमिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में शामिल करने से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा सावरकर हमारे पूर्वज हैं, भारत के इतिहास में उनका अहम योगदान है। पुराने राजपाट चलाने वालों ने ऐसे लोगों को हटा दिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विरासत से संपत्ति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र में जनता ने बुरी तरह से नकार दिया है।पाठक ने शुक्रवार को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक से जुड़े एक सवाल के जवाब में कटाक्ष करते हुये कहा, विपक्षी दलों के नेता कुर्सी के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। पटना में विपक्षी दलों की हुई बैठक में गंभीरता से चर्चा होने के बजाय शादी को लेकर चर्चा की गई। उन्हें न देश की चिंता है और न ही चुनाव की।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!