अयोध्या सुनवाई का अहम दिन आज, मुस्लिम पक्ष ने श्रद्धा और स्कंद पुराण की दलीलों पर उठाया सवाल

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2019

नई दिल्ली। अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट में 6 अगस्त से शुरू हुई रोजाना सुनवाई का आज 38वां दिन है। सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद सुनवाई अब अपने अंतिम दौर में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट 17 अक्टूबर तक सुनवाई खत्म करने को कहा गया है, ऐसे में अब सुनवाई के लिए सिर्फ चार दिन बचे हैं। सुनवाई के दौरान वकील अपनी-अपनी दलीलें जजों की बेंच के सामने रख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। आज मुस्लिम पक्ष की ओर से दलील पेश कर रहे हैं। सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन अदालत में अपनी दलीलें पेश करते हुए कहा कि जब शुक्रवार को चार दिन की बात तय हुई तो मैं हिंदू पक्ष की दलील का जवाब नहीं दे सका था। अब मैं पूरी रफ्तार से अपनी दलीलें रखूंगा, फैक्ट्स बता दिए गए हैं और अब सिर्फ कानून की बात रखूंगा।

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध