संसद में 32 घंटे ऑपरेशन सिंदूर पर अहम चर्चा, सत्ता-विपक्ष के दिग्गजों की होगी गरमागरम बहस

By अंकित सिंह | Jul 25, 2025

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा होगी, जिसके बाद मंगलवार को राज्यसभा में भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बहस के लिए कुल 32 घंटे, यानी प्रत्येक सदन में 16 घंटे, आवंटित किए गए हैं। रिजिजू ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति ने निर्णय लिया है कि सोमवार को लोकसभा में पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष कई मुद्दे उठाना चाहता है, लेकिन हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि ऑपरेशन सिंदूर पर पहले चर्चा होगी।

इसे भी पढ़ें: संसद में गतिरोध समाप्त होने के आसार, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बनी सहमति

सूत्रों ने बताया कि सोमवार, 28 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। चर्चा में भाग लेने वाले अन्य मंत्रियों में गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और निशिकांत दुबे भी इसमें भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस चर्चा में हस्तक्षेप करने की उम्मीद है। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा मंगलवार, 29 जुलाई को राज्यसभा में शुरू होगी जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य मंत्री भाग लेंगे। दोनों सदनों में इस विषय पर 16 घंटे की चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्यसभा की चर्चा में हस्तक्षेप कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee के सांप्रदायिक बयान पर बवाल, Kolkata Police ने दर्ज की FIR

केरल CM की बेटी पर ED का शिकंजा, Veena Vijayan को Money Laundering केस में नया समन

NEET Paper Leak के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, अब CRPF-CISF के पहरे में होगी दोबारा परीक्षा

Broadcasting Sector में Ease of Doing Business की तैयारी, TV-DTH के लिए आएंगे नए नियम