अहम खुफिया जानकारियां...मोसाद के एजेंट का भारत पर बड़ा खुलासा,

By अभिनय आकाश | May 28, 2026

इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के पूर्व एजेंट ने भारत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया मोसाद के पूर्व एजेंट सागे वैसुलेन ने भारत को इजराइल का रणनीतिक साझेदार बताते हुए कहा कि दोनों देश सिर्फ सुरक्षा ही नहीं बल्कि मूल्यों के स्तर पर भी एक दूसरे के बेहद करीबी सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल पहले भी कई बार भारत के साथ अहम खुफिया जानकारियां साझा करता रहा है और भविष्य में भी भारत पर किसी भी खतरे को लेकर सहयोग जारी रहेगा। यानी कि समय-समय पर मोसाद भारत की खुफिया एजेंसियों को अहम जानकारियां देता रहता है। मोसाद के पूर्व एजेंट ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इजराइल उसे एक मजबूत और भरोसेमंद सहयोगी के तौर पर देखता है और उनके मुताबिक दोनों देश आतंकवाद और कट्टरपन जैसी चुनौतियों का मिलकर सामना कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: India के साथ खड़ा हो गया China! Pakistan हैरान, Shehbaz Sharif, Asim Munir के लौटते ही Jinping ने किया बड़ा खेल

इस दौरान उन्होंने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले को लेकर भी बात की। 

उन्होंने माना कि एक बड़ी खुफिया विफलता थी लेकिन यह जानकारी की कमी नहीं थी बल्कि खतरे का सही आकलन ना कर पाने की गलती। उनके मुताबिक इजराइल का ध्यान मुख्य रूप से ईरान और दूसरे मोर्चों पर था। जबकि गाजा और हमास से आने वाले खतरों को कमा किया। यही वजह रही कि 7 अक्टूबर जैसी घटना हुई। कुल मिलाकर इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के पूर्व एजेंट ने बहुत से खुलासे किए। भारत को लेकर भी बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे वक्त-व पर इजराइल भारत को खुफिया जानकारी देते आया है और भविष्य में भी भारत पर किसी भी खतरे को लेकर अपना सहयोग जारी रखेगा। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज