India-Pakistan ceasefire: पीएम मोदी की अहम बैठक, रक्षा मंत्री, NSA डोभाल, CDS और तीनों सेना के प्रमुख मौजूद

By अभिनय आकाश | May 12, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों के साथ की जा रही उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए हैं। यह बैठक संघर्ष विराम पर भारत-पाकिस्तान डीजीएमओ स्तर की वार्ता से ठीक एक घंटे पहले हो रही है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीए अनिल चौहान और सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। संघर्ष विराम के भविष्य पर फैसला करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ वार्ता दोपहर में होगी।

इसे भी पढ़ें: India-Pakistan के बीच तनाव थमने के बाद बाड़मेर और जैसलमेर में पटरी पर लौटा जीवन

बीजेपी एमएमपी ने कहा कि अतीत में सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद पाकिस्तान यह अनुमान नहीं लगा पाया कि उस पर कब हमला होगा। भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की और पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आज भाजपा, उसके कार्यकर्ता और देश के नागरिक सुरक्षा बलों को धन्यवाद देते हैं, जिनकी वजह से ऑपरेशन सिंदूर सफल हो पाया है।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की