AAP-Congress के बीच आज होगी अहम बैठक, सीट-बंटवारा बातचीत है संभव, ये नेता लेंगे हिस्सा

By रितिका कमठान | Jan 08, 2024

लोकसभा चुनावों को देखते हुए देश की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच सोमवार को अहम बैठक होने जा रही है। इंडिया गठबंधन की दोनों ही अहम पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर ये बैठक काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीट बंटवारे पर विचार-विमर्श के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन की सोमवार को दिल्ली में बैठक होगी। सूत्र ने कहा, आप की ओर से पाठक, आतिशी और भारद्वाज इस बैठक में भाग लेंगे।’’ दिल्ली एवं पंजाब में सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर आप और कांग्रेस को चर्चा करनी है। दिल्ली एवं पंजाब में अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी सत्ता में है। 

पंजाब में, आप और कांग्रेस दोनों की राज्य इकाइयां अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं और वे कोई समझौता नहीं करना चाहतीं। इससे पहले, आप सूत्रों ने पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया था। कांग्रेस ने व्यापक आंतरिक विचार-विमर्श के बाद, लोकसभा चुनाव के लिए कुछ राज्यों में ‘इंडिया’ गठबंधन की समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि पंजाब और दिल्ली में आप के साथ सीट बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत सोमवार को शुरू होगी।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी को जीत की हैट्रिक लगाने से रोकने के लिए  I.N.D.I.A गठबंधन के दलों ने काम शुरू किया है। अब तक सीट शेयरिंग के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अन्य पार्टियों के साथ चर्चा शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बिहार के नेताओं के साथ रविवार को चर्चा की गई है।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दी जानकारी

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर होने वाली ये बैठक बेहद अहम है। इस बैठक से एक दिन पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बताया कि दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बैठक की जाएगी। दोनों पार्टियां विस्तार से सीट शेयरिंग के मुद्दे पर चर्चा करेंगी। कांग्रेस बैठक में सीटों के मुद्दे पर अपनी समझ रख रही है और दूसरी पार्टी से उनके द्वारा किया गया आंकलन भी जान रही है।  

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार