शुभमन गिल बोले, इंग्लैंड में WTC फाइनल पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का मानना है कि टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिये बेहतर तैयारी नहीं कर सकती हैं लेकिन उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थिति​यों में सत्र दर सत्र खेलने पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा। गिल टीम के अन्य साथियों के साथ मुंबई में 14 दिन के पृथकवास पर हैं। पिछले साल आस्ट्रेलिया में पदार्पण करने के बाद सीनियर टीम के साथ यह उनका इंग्लैंड का पहला दौरा होगा। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये थे लेकिन अब वह इसकी भरपायी करने के लिये तैयार हैं। इस दौरे की शुरुआत 18 जून को न्यूजीलैंड के खि​लाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल से होगी जिसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों जितना ध्यान दिया जाने पर भारतीय महिला टीम भी बना सकती है अपना दबदबा : इशा गुहा

टीम के साथ बिताये गये समय तथा कप्तान विराट कोहली और अपने सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा से बातचीत के बारे में गिल ने कहा, विराट भाई जब भी मुझसे खेल के बारे में बात करते हैं तो बेपरवाह होकर खेलने के लिये कहते हैं। वह मानसिकता के बारे में काफी बात करते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं। उन्होंने कहा, और जब मैं रोहित भाई के साथ बल्लेबाजी कर रहा होता हूं तो हम अमूमन इस पर बात करते हैं कि गेंदबाज कहां गेंद करेगा, परिस्थिति कैसी है और उस आधार पर कब जोखिम लेना चाहिए और कब नहीं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य