संसाधनों के अभाव में राज्यों के लिये कोरोना वायरस महामारी से निपटना नामुमकिन: येचुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

नयी दिल्ली। माकपा ने देश में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिये राज्यों को केन्द्र सरकार की ओर से पर्याप्त संसाधन मुहैया नहीं कराये जाने का आरोप लगाते हुये कहा है कि संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता के बलबूते ही राज्य, इस संकट के खिलाफ जारी अभियान में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। येचुरी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में, प्रभावी तौर पर राज्य तब ही विजय प्राप्त कर सकेंगे जब इस संकट से निपटने के लिये उनके पास पर्याप्त संसाधन होंगे।’’ उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के संक्रमण के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 640 हो गई जबकि 19,984 लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हैं। माकपा नेता ने केन्द्र सरकार पर संसाधनों की कमी को नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुये कहा, ‘‘केन्द्र सरकार को इस मामले में सावधानी बरतना चाहिये और राज्य सरकारों को तत्काल संसाधन मुहैया कराना चाहिये।’’ 

इसे भी पढ़ें: MP में भाजपा सरकार को शपथ दिलाने के लिए लॉकडाउन की घोषणा में देरी की गई: माकपा

प्रमुख खबरें

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच