मध्य प्रदेश के चिकित्सा बुनियादी ढांचे में प्रभावशाली वृद्धि, स्वास्थ्य बजट दो दशकों में 20 गुना बढ़ा : राज्य सरकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2023

मध्य प्रदेश में चिकित्सा बुनियादी ढांचे का प्रभावशाली ढंग से विस्तार हुआ है और राज्य का स्वास्थ्य बजट 2002-03 के 578 करोड़ रुपये से 20 गुना से अधिक बढ़कर 2023-24 में 11,988 करोड़ रुपये हो गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के आंकड़े सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश की राजधानी में नए सिरे से डिजाइन किए गए 2000 बिस्तरों वाले सरकारी हमीदिया अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद जारी किए। अधिकारी ने कहा कि अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 2002-03 में 21,234 से बढ़कर चालू वित्त वर्ष में 45,000 से अधिक हो गई है।

उन्होंने कहा कि 2014 तक राज्य संचालित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या 720 थी, जो बढ़कर 2,205 हो गई है। अधिकारी ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में 25 नर्सिंग कॉलेज कार्यरत हैं और 14 और स्थापित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल और ग्वालियर में मेडिकल कॉलेजों में बिस्तरों की कुल संख्या बढ़कर 2,500 हो गई है।अधिकारी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में आईसीयू बिस्तरों की संख्या 277 से बढ़कर 2,085 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत