Andhra Pradesh: 'गुणवत्ता सुधारेंगे और कीमतों को कम करेंगे', चुनाव मौसम में चंद्रबाबू नायडू का शराब पर बड़ा दांव

By अंकित सिंह | Apr 08, 2024

आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेतृत्व वाला विपक्ष राज्य में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव से पहले एक अनोखा वादा लेकर आया है। वे "कम कीमतों" में बेहतर गुणवत्ता वाली शराब के वादे के साथ मतदाताओं को लुभा रहे हैं। टीडीपी सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कुप्पम में एक हालिया रैली में यह वादा किया, जहां से वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि मैं आपको बता रहा हूं, 40 दिनों के बाद (टीडीपी सरकार बनने के बाद), हम न केवल गुणवत्तापूर्ण शराब, बल्कि कीमतें कम करने की भी जिम्मेदारी लेंगे।

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh: YS Sharmila ने शुरू किया चुनावी अभियान, भाई जगनमोहन रेड्डी पर लगाया बड़ा आरोप

टीडीपी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि यह जगन मोहन रेड्डी ही हैं जिन्होंने कीमत 60 रुपये (एक चुटकी के लिए) से बढ़ाकर 200 रुपये कर दी और 100 रुपये जेब में डाल दिए। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार ने कथित तौर पर 2019-20 में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक के मुकाबले 2022-23 में उत्पाद शुल्क राजस्व के माध्यम से लगभग 24,000 करोड़ रुपये एकत्र किए। विशेष रूप से, आंध्र प्रदेश में शराब सरकारी स्वामित्व वाली दुकानों के माध्यम से बेची जाती है।

प्रमुख खबरें

UNSC में भारत की पाकिस्तान को दो-टूक चेतावनी: सीमा-पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के भुगतने होंगे गंभीर नतीजे

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo विमान में उड़ा धुआं, सुरक्षित निकाले गए 230 से अधिक यात्री, DGCA ने शुरू की जांच

केरल: सीएमआरएल मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर ईडी की छापेमारी, 10 ठिकानों पर तलाशी

अमेठी में समाजवादी पार्टी के विधायक के आवास पर हंगामा, 10 नामजद समेत 34 लोगों पर मुकदमा दर्ज