कप्तान रोहित शर्मा बोले- मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाजी को करना होगा काफी सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2022

पुणे। इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती चार मैचों में लगातार चौथी हार का सामना करने वाले मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम को बल्लेबाजी में काफी सुधार करना होगा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 151 रन बनाये लेकिन आरसीबी ने नौ गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 50 रन था लेकिन टीम ने 62 रन तक पांच विकेट गंवा दिये, जिसमें तीन विकेट तो 62 के स्कोर पर ही गिरे।

इसे भी पढ़ें: चेन्नई की लगातार चौथी हार, हैदराबाद ने 8 विकेट से दर्ज की जीत, अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने खेली तूफानी पारी

रोहित ने कहा, ‘‘ आरसीबी के बल्लेबाजों ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। हमें अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की बेहद जरूरत है।’’ आरसीबी के लिए 66 रन की शानदार पारी खेलने वाले अनुज रावत मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने शुरुआती मैचों में विफल रहने के बाद भी समर्थन करने के लिए सीनियर खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। रावत ने कहा, ‘‘इस मैच से पहले मैं अपनी शुरुआत का बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहा था। कप्तान फाफ और विराट भैया के साथ कोचिंग स्टाफ ने भी मुझे बहुत समर्थन किया। मैं आगे भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।

प्रमुख खबरें

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti