पाकिस्तान: ओलंपिक में लचर प्रदर्शन पर इमरान खान ने खिलाड़ियों को लताड़ा, बुलाई बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2021

कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश के ओलंपिक में लचर प्रदर्शन के कारणों का पता लगाने के लिये खेल मंत्री डा. फहमिदा मिर्जा के साथ बैठक बुलायी है। पाकिस्तान के 10 खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था लेकिन उनमें से कोई भी पदक नहीं जीत पाया। इनमें से भाला फेंक के एथलीट अरशद नदीम और भारोत्तोलक ताल्हा तालिब ही प्रभाव छोड़ पाये थे और अपनी स्पर्धाओं में शीर्ष पांच में रहे थे। पाक सरकार में मंत्री असद उमर ने एआरई न्यूज से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अपनी सरकार के बाकी बचे दो वर्ष के कार्यकाल में देश के खेल ढांचे पर ध्यान देंगे क्योंकि वह चाहते हैं कि युवा क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी अपनी चमक बिखेरें। ’’

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ