इमरान खान पर मुफ्त में तोशाखाने से उपहार ले जाने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2022

इस्लामाबाद, 9 अगस्त। पाकिस्तान के सत्तारूढ़ गठबंधन ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिले अधिकतर उपहार मुफ्त में तोशाखाने से अपने साथ ले गए हैं। जियो टीवी की खबर के मुताबिक, तोशाखाना विवाद के संबंध में पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल याचिका के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री ने इनमें से कुछ ही उपहारों के लिए भुगतान किया।

कानून के अनुसार, अगर राष्ट्राध्यक्ष इन उपहारों को अपने पास रखना चाहते हैं तो उन्हें उसकी कीमत के बराबर राशि का भुगतान करना होता है। कीमत का फैसला नीलामी के जरिये किया जाता है। कानून के अनुसार, ये उपहार या तो तोशाखाने में जमा रहते हैं या नीलाम किए जा सकते हैं और इसके माध्यम से अर्जित धन को राष्ट्रीय खजाने में जमा किया जाना होता है। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में खान को नोटिस जारी करते हुए उन्हें 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood के बाद 275 भारतीय लापता, MEA ने 95 टन राहत सामग्री भेजी

Delhi Police ने Swatantra Bhardwaj पर SC ST Act और POCSO की धाराएं लगाईं

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार