Imran Khan arrested: सस्ते में गिफ्ट लेकर महंगे में बेच फंस गए इमरान खान, लाहौर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2023

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को शनिवार को तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद लाहौर में उनके जमान पार्क आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। एक बड़े घटनाक्रम में, एक जिला एवं सत्र अदालत ने आज पूर्व प्रधानमंत्री को तोशाखाना मामले में दोषी ठहराया और उन्हें तीन साल जेल की सजा सुनाई। मामले को अस्वीकार्य करने की मांग करने वाली खान की याचिका को खारिज करते हुए न्यायाधीश दिलावर ने पूर्व प्रधान मंत्री को तीन साल की कैद की सजा सुनाई।

ये वही केस है जिसमें बार-बार अदालत ने बुलाया लेकिन वो पेश नहीं हुए। इस्लामाबाद हाई कोर्ट से रिलीफ लेते रहे। पीटीआई के पंजाब चैप्टर ने एक ट्वीट के साथ रिपोर्टों की पुष्टि करते हुए कहा कि इमरान खान को कोट लखपत जेल ले जाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट