मरियम नवाज का दावा- इमरान खान ने सत्ता में बने रहने के लिये सेना से भीख मांगी थी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

लाहौर। पाकिस्तान में सत्तारूढ़ दल पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने आरोप लगाया कि अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान सत्ता में बने रहने के लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने अपनी सरकार को बचाने के लिए सेना से आखिरी मिनट तक भीख मांगी। पाकिस्तान के 75 वर्षों के इतिहास में से आधे से अधिक समय तक देश पर सेना का शासन रहा है, जहां कभी भी तख्तापलट होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही सेना का सुरक्षा और विदेश नीति के मामलों में भी खासा दखल रहा है। हालांकि सेना ने हाल में शहबाज शरीफ और खान के बीच हुए राजनीतिक संघर्ष से यह कहते हुए खुद को दूर कर लिया था कि उसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी