इमरान खान का दावा, नवाज शरीफ को अगले महीने लंदन से पाकिस्तान लाने की चल रही कोशिशें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2022

लाहौर। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अगले महीने लंदन से स्वदेश लाने की कोशिशें चल रही हैं। खान ने शनिवार रात लाहौर में नेशनल हॉकी स्टेडियम में पार्टी की रैली के दौरान परोक्ष रूप से सेना का जिक्र करते हुए कहा, पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ को अगले महीने लंदन से वापस लाने का मार्ग प्रशस्त करने के मकसद से एक षड़यंत्र के तहत मुझे अपदस्थ किया गया। 

इसे भी पढ़ें: क्यों किया था प्रधानमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का ऐलान

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएल-एन) ने लगभग साफ कर दिया है नवाज को अगले आम चुनाव से पहले पाकिस्तान लाया जाएगा और खान से उनका मुकाबला होगा। गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने हाल ही में घोषणा की थी कि नवाज अगले आम चुनाव से पहले वापस आएंगे और पार्टी के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा, पार्टी में नवाज की वापसी को लेकर बात चल रही है। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान का निर्वाचन आयोग तय समय से एक साल पहले अक्टूबर तक आम चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

Earthquake in Tibet: भीषण बाढ़ की त्रासदी के बाद भूकंप के झटके, 4200 से ज्यादा लोग अब भी मीसिंग

CM विजय का मास्टरस्ट्रोक: Chennai को मिलेगी Olympic City और F1 रेसिंग का नया हब!

Priyanka Chopra ने शेयर कीं Nick Jonas के साथ डेटिंग के दिनों की अनदेखी तस्वीरें, गोवा ट्रिप की यादें हुईं ताजा

Trump vs Pentagon: ईरान के साथ संघर्ष खत्म करने की तैयारी, लेकिन US Military ने बढ़ाई सैनिकों की तैनाती