इमरान खान बोले- मुझे तीन विकल्प दिए गए : इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव और चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के संकटग्रस्त प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि विपक्ष द्वारा संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद ‘प्रतिष्ठान’ ने उन्हें तीन विकल्प दिए थे : ‘इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान या चुनाव।’ हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ‘प्रतिष्ठान’ से उनका इशारा किस तरफ है। पाकिस्तान के 73 साल से अधिक लंबे इतिहास में उस पर आधे से ज्यादा समय तक शक्तिशाली सेना की हुकमूत रही है। पाकिस्तान में सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मामलों में अब तक सेना का अच्छा-खासा दखल रहा है। मुल्क में जारी राजनीतिक संकट के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कथित तौर पर इस हफ्ते प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की है। यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्ष, सत्ता पक्ष या ‘किसी अन्य पक्ष’ ने समयपूर्व चुनाव या इस्तीफे का विकल्प दिया था, इमरान ने ‘एआरवाई न्यूज’ से कहा कि उनके सामने तीन विकल्प रखे गए थे।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन क्या है? इसके क्या फायदे हैं? इससे भारत कितना लाभान्वित होगा?

पाक प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) जैसे विपक्षी दलों को मुल्क के लिए ‘कलंक’ करार दिया। उन्होंने कहा कि अतीत की उनकी नीतियों के कारण ही एक विदेशी ताकत खुले तौर पर पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन का आह्वान कर रही है। पाकिस्तान में सत्तारूढ़ गठबंधन के दो घटक दलों के विपक्षी खेमे में चले जाने से इमरान सरकार ने बहुमत खो दिया है। इमरान ने कहा है कि वह आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक खेलेंगे और रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाला मतदान यह तय करेगा कि मुल्क किस दिशा में आगे बढ़ेगा।

प्रमुख खबरें

Bareilly में Samajwadi Party पर बरसे CM Yogi, माफिया के खात्मे पर विपक्ष को होती है तकलीफ

Jan Gan Man: Ladakh पर बदजुबानी करने वाले China को India ने दिया करारा जवाब, बुरी तरह तिलमिला उठा Dragon

झूठी खबरों पर Delhi Police का एक्शन, Pakistani Handles डीएक्टिवेट और 4 FIR दर्ज

एक्टर और होस्ट शेखर सुमन बोले- शेखर टुनाइट का मकसद सरकार को निशाना बनाना नहीं, पीएम मोदी पर पूरा भरोसा