इमरान खान सरकार ने लगाया गर्भनिरोधक पर टैक्स, भड़के बिलावल भुट्टो ने कहा- एक खिलाड़ी से ऐसी उम्मीद न थी

By अंकित सिंह | Jan 13, 2022

पाकिस्तान लगातार आर्थिक कलियों से जूझ रहा है। यही कारण है कि पाकिस्तान की इमरान खान की सरकार कई चीजों पर टैक्स बढ़ा रही है। इन सबके बीच खबर यह भी है कि इमरान खान की सरकार ने कंडोम सहित गर्भनिरोधक उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इसी को लेकर इमरान खान के सरकार पर पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी दल पीपीपी के नेता बिलावल भुट्टो ने जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने इमरान खान पर हमला करते हुए कहा कि पीटीआई सरकार ने कंडोम पर भी टैक्स लगा दिया है। एक खिलाड़ी से ऐसी उम्मीद तो ना थी। अपने बयान में बिलावल ने कहा कि गर्भनिरोधक पर भी टैक्स लगाए गए हैं, इमरान खान जैसे खिलाड़ी से इस तरह की उम्मीद नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: भारत में चरमपंथी समूहों द्वारा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा: इमरान खान

इमरान खान सरकार के वित्त विधेयक पर हमला बोलते हुए बिलावल ने कहा कि इसके माध्यम से सरकार कारों, पेट्रोल, साइकिल, मोटरसाइकिल, मोबाइल, फोन, इंटरनेट, लैपटॉप और प्रीपेड कॉलिंग पर भी टैक्स बढ़ाना चाहती है। इन सब के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि कोविड-19 महामारी और अन्य चुनौतियों के बावजूद इस साल अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चार फीसदी से अधिक रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इमरान ने अपने आर्थिक सलाहकार समूह के साथ एक बैठक में कहा कि पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर तमाम चुनौतियों के बावजूद अच्छी रहेगी। इस बैठक में पाकिस्तान की समग्र आर्थिक परिस्थितियों का आकलन किया गया। पिछले तीन वर्षों में इमरान सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों और उपलब्धियों पर भी इस बैठक में गौर किया गया। 

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab: ओडिशा में उफनी बहुदा नदी, Howrah Chennai रूट पर 36 ट्रेनें रद्द

PM Modi का Gujarat दौरा: 14,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा