असीम मुनीर पर पत्नी बुशरा को लेकर इमरान खान ने कर दिया सनसनीखेज दावा, बुशरा बीबी के खाने में जहर दिया गया

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2024

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सेना और सरकार के खिलाफ लगातार हमला बोल रहे हैं। ताजा मामले में इमरान खान ने पाकिस्तान सेना अध्यक्ष आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पत्नी बुशरा की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया है कि बुशरा बीबी को खाने में जहर देने की कोशिश की गई है। तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई के दौरान इमरान खान ने कोर्ट में दावा किया कि घर में बनी उप जेल में बुशरा को जहर देने की कोशिश की गई है। बुशरा बीबी के खाने में जहर दिया गया। जिसके निशान बुशरा बीबी की त्वचा और जीभ पर है। इमरान खान ने कहा कि बुशरा बीबी को अगर कोई नुकसान होता है तो इसके लिए पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan की अदालत ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में इमरान, उनकी पत्नी की सजा निलंबित की

पूर्व प्रधानमंत्री के अनुरोध के बाद, अदालत ने इमरान खान को पूर्व प्रथम महिला की चिकित्सा जांच के बारे में एक विस्तृत आवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए, बुशरा बीबी ने कहा कि पार्टी में उनकेअमेरिकी एजेंट होने की अफवाहें फैल रही थीं और उन्हें एक लोकप्रिय टॉयलेट क्लीनर के माध्यम से जहर दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उनके भोजन में एक लोकप्रिय टॉयलेट क्लीनर की तीन बूंदें  मिलाई गईं, यह दावा करते हुए कि एक महीने के सेवन के बाद किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो जाता है। मेरी आंखें सूज गई हैं, मुझे सीने और पेट में दर्द और बेचैनी महसूस हो रही है और भोजन और पानी का स्वाद भी कड़वा हो रहा है। पहले शहद में कुछ संदिग्ध पदार्थ मिलाया गया था और अब मेरे भोजन में टॉयलेट क्लीनर मिलाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Agniveer योजना में विस्तार, मोदी की VISTAR योजना समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें

New Zealand के खिलाफ पहले ODI में चमके Anshul Kamboj, बताई अपनी गेंदबाजी की रणनीति

Delhi Air Pollution: 288 दिनों में सबसे खराब स्तर पर पहुंचा AQI, 22 केंद्रों पर हवा गंभीर

Mahadev App के सह-प्रवर्तक रवि उप्पल UAE में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी