चुनाव आयोग पर इमरान खान ने लगाए संगीन आरोप, जानें कैसे फॉर्म-45 से छेड़छाड़ कर हो गया बड़ा खेल

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2024

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) की वेबसाइट पर अपलोड किए गए फॉर्म-45 के साथ छेड़छाड़ की गई है। पीटीआई नेता तैमूर खान झागरा ने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की। उनके साथ पीटीआई प्रमुख बैरिस्टर गौहर खान और पार्टी नेता बैरिस्टर सलमान अकरम राजा भी थे। उन्होंने कहा कि पीटीआई ने मतदान के दिन 90 प्रतिशत फॉर्म-45 प्राप्त कर लिए हैं और वे ईसीपी द्वारा कल अपलोड किए गए फॉर्म-45 से भिन्न थे। इससे ​​साफ पता चलता है कि धांधली हुई है। इस अवसर पर बोलते हुए, बैरिस्टर गोहर ने कहा कि पार्टी के पास 8 फरवरी के चुनावों में धांधली के पर्याप्त सबूत हैं और पार्टी अदालत में सबूत दिखाएगी। पार्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी वेबसाइट पर मनगढ़ंत फॉर्म 45 अपलोड करने के लिए पक्षपातपूर्ण और अत्यधिक विवादास्पद ईसीपी की आलोचना की।

इसे भी पढ़ें: शहबाज सरकार को बताया 'फर्जी', इमरान खान ने किया 10 मार्च को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान

पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए चुनाव में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 101 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) 75 सीट जीतकर तकनीकी रूप से संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बिलावल जरदारी भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को 54 सीट मिलीं, जबकि विभाजन के दौरान भारत से आए उर्दू भाषी लोगों की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) को 17 सीट मिली हैं। बाकी 12 सीट पर अन्य छोटे दलों ने जीत हासिल की। 

प्रमुख खबरें

Reliance Jio तैयार कर रहा स्वदेशी Satellite तकनीक, Akash Ambani ने बताई LEO नेटवर्क की योजना

Maharajganj में SSB कैंप में फर्जी विस्फोट का Video डालने वाला फैयाज अहमद गिरफ्तार

इतिहास रचने को तैयार बिहार: वैशाली में होगा भव्य अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026 का आयोजन!

Delhi Police और CAPF में SSC CPO SI को X Category शहरों में मिलती है अधिकतम इन हैंड सैलरी