इमरान खान ने सही बातें कही, पाक सेना को भी सही कदम उठाने की जरूरत है: अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2019

वाशिंगटन।अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन ने संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सही बातें कर रहे हैं एवं देश में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके सैन्य नेतृत्व को भी सही निर्णय लेने एवं सही कदम उठाने की जरूरत है। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बुधवार को बताया कि अमेरिका आतंकवादी समूहों को सहयोग देने की पाकिस्तान की नीति को बदलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने करीब डेढ साल पहले पाकिस्तान को सुरक्षा सहायता कम करने का आदेश दिया था। 

अधिकारी ने कहा कि हम असैन्य सरकार का समर्थन करते हैं। हम वहां शुरू हो रही लोकतांत्रिक प्रणाली का समर्थन करते हैं। हम इस तथ्य का समर्थन करते हैं कि (पाकिस्तान के) प्रधानमंत्री (इमरान) खान सही बातें कहते हैं और पाकिस्तान में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन यह समय ही बताएगा कि वह इसमें सफल होंगे या नहीं। अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व को भी सही निर्णय लेने और सही कदम उठाने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: भारत को मिली बड़ी कामयाबी, जैश सरगना मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित

अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री खान जिस दिशा में जाते दिख रहे हैं, सेना अभी तक उस ओर समर्थन देते दिख रही है। उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाना महत्वपूर्ण था ताकि पाकिस्तान को यात्रा प्रतिबंध, संपत्ति सील करने और अन्य कदमों जैसी उसकी प्रतिबद्धताओं के लिए जवाबदेह ठहराया जा सके। उन्होंने कहा कि अब वे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए जवाबदेह हैं।‘‘यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का पालन करेगा या नहीं लेकिन हम आशावादी बने हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

मोदी हैं कि मानते नहीं...ट्रंप 100% टैरिफ वाला बिल लाते रह गए, इधर जिगरी रूस से तेल के बाद अब क्या लाने की तैयारी में भारत?

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें

Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज, शांतिपूर्ण प्रदर्शन रणभूमि में बदला!