कंगाल पाकिस्तान को इमरान खान ने कर डाला था और बदहाल, घर से दफ्तर जाने में ही फूंक दिए इतने करोड़ रुपए

By अंकित सिंह | Apr 21, 2022

हाल में पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार चली गई। पाकिस्तान में शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री बने हैं। इन सबके बीच पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने इमरान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने हेलीकॉप्टर के जरिए घर से दफ्तर पहुंचने के लिए राष्ट्रीय खजाने से 3 साल 8 महीने में 55 करोड़ रुपये खर्च कर दिए है। दावा किया गया है कि इमरान खान सत्ता में रहने के दौरान हर दिन अपने दफ्तर जाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते थे और सरकारी खजाने का पैसा हेलीकॉप्टर में खपत होने वाले ईंधन पर खर्च किया जाता था। 

 

इसे भी पढ़ें: वाशिंगटन में पाक राजदूत के विदाई भोज कार्यक्रम में हुई बातचीत ने इमरान खान का संकट बढ़ाया था:खबर

इमरान ने प्रधानमंत्री पद गंवाने के लिए पाक सेना को जिम्मेदार ठहराया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए आरोप लगाया है कि ‘गलत कृत्यों’ में शामिल शक्तिशाली प्रतिष्ठान के ‘कुछ तत्व’ उनके सत्ता से बेदखल होने के लिए जिम्मेदार थे। विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने के बाद 10 अप्रैल को प्रधानमंत्री पद गंवाने वाले इमरान ने पाक सेना का समर्थन उस समय खो दिया था, जब उन्होंने बीते साल खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख की नियुक्ति को समर्थन देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, वह अंत में इसके लिए तैयार हो गए, लेकिन तब तक सेना से उनके संबंध बिगड़ चुके थे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Jantar Mantar Road को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया

क्या क्रिकेट में बदलेंगे रिकॉर्ड दर्ज करने के नियम? Sunil Gavaskar ने T20I और रणजी आंकड़ों पर उठाए गंभीर सवाल

Prabhasakshi NewsRoom: इधर Saudi Arabia ने वॉर्निंग बंद की, उधर Houthis ने रियाद पर Missile ठोक दी! अब Iran बोला— हम सुलझवाएंगे लड़ाई

Steel Policy 2047: आयात निगरानी के लिए AI और डेटा विश्लेषण का प्रस्ताव