इमरान खान ने कोविड-19 की तीसरी लहर के अत्यधिक खतरनाक होने की चेतावनी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर पिछली दो लहर की तुलना में कहीं अधिक खतरनाक होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोगों ने दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया तो उनकी सरकार सख्त पाबंदियां लगाने को मजबूर हो जाएगी। खान ने सीधे प्रसारण वाले एक प्रश्नोत्तर सत्र में शामिल होने से पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में यह कहा। हाल के महीनों में लोगों के साथ इस तरह का यह दूसरा संवाद था। वह पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे। उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी संक्रमित हो गई थी। एक हफ्ते बाद, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और रक्षा मंत्री परवेज खट्टक भी संक्रमित हो गये थे।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में मालवाहक जहाज से टक्कर के बाद यात्री जहाज डूबा, 27 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि लोग बाहर निकलते समय एहतियात नहीं बरत रहे हैं, इसका खतरनाक असर हो सकता है और वायरस संक्रमण तेजी से फैल सकता है। उन्होंने सख्त लॉकडाउन नहीं लागू करने को लेकर अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था को बंद करने से वित्तीय परेशानी बढ़ जाएगी। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 5,020 नये मामले सामने आए हैं, जबकि महामारी से करीब 81 और लोगों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग