सऊदी और ईरान के बीच का तनाव कम करवाने के लिए रियाद जाएंगे इमरान खान

By रेनू तिवारी | Oct 15, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सऊदी अरब और ईरान के बीच के तनाव को कम करने के प्रयासों के तहत मंगलवार को रियाद जाएंगे। खान की रियाद की यह यात्रा तेहरान की उनकी यात्रा के दो दिन बाद हो रही है। रियाद नीत गठबंधन के 2015 में यमन पर हमलों की शुरूआत और 2016 में प्रमुख शिया धर्मगुरु को मृत्युदंड दिए जाने के बाद ईरान और सऊदी अरब के संबंधों में तनाव आ गया। इस वर्ष 14 सितंबर को सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया