पाकिस्तान उपचुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने जीती सबसे अधिक सीटें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2022

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नीत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने देश में संसद और प्रांतीय विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उपचुनाव में सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ और मुख्य मुकाबला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के बीच था।

इसे भी पढ़ें: व्लादिमीर पुतिन रूस और अन्य देशों में तेजी से अलग-थलग पड़ रहे हैं, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कराची सीट पर पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के उम्मीदवार ने उन्हें मात दी। उनकी पार्टी को मुलतान में भी हार का सामना करना पड़ा, जहां पीटीआई ने मेहर बानो कुरैशी का समर्थन किया था। मेहर पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की बेटी हैं। संसद की छह सीट के अलावा पीटीआई ने पंजाब विधानसभा की दो सीटों पर भी जीत दर्ज की। इससे पंजाब के उनके मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही की स्थिति और मजबूत हो गई है।

पीटीआई के महासचिव असद उमर ने कहा कि चुनाव के परिणाम ‘‘ नीति निर्माताओं के लिए अपनी गलती का एहसास करने और पाकिस्तान में नए सिरे से चुनाव करवाने का एक मौका है।’’ सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुलस्लीम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने केवल एक सीट पर ही जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नीत पीएमएल-एन को बढ़ती महंगाई पर काबू ना कर पाने का खामियाज़ा भुगतना पड़ा। हालांकि पीटीआई को 11 में से उन तीन सीट पर हार का सामना करना पड़ा, जो सरकार गिरने के बाद उनके सांसदों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थीं।

प्रमुख खबरें

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा