Imran Khan की पार्टी PTI का दावा, प्रदर्शन से पहले एक हजार से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2025

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रांतीय और संघीय स्तर पर सैन्य समर्थित सरकारों के खिलाफ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रदर्शन को विफल करने के लिए उसके एक हजार से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इमरान भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में अगस्त 2023 से जेल में हैं। अफरीदी समेत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कई वरिष्ठ नेता इमरान की रिहाई के मकसद से पंजाब प्रांत में आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने संघीय सरकार और पंजाब प्रांत दोनों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली सैन्य समर्थित सरकार पर इमरान का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस