Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026

लखनऊ, दो अक्टूबर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी नेतृत्व की ओर से उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और पार्टी का हित उनके लिए सर्वोपरि रहेगा। सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को जब शुक्रवार शाम कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबर आई, उस समय वह एक शादी समारोह में थे। मसूद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वह पार्टी के हित में लिए गए फैसलों को लागू करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ चौबीसों घंटे काम करेंगे।

इस बारे में पूछे जाने पर मसूद ने कहा, ‘‘मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन अगर हमारे प्रदेश प्रभारी ने कोई संख्या बताई है तो हम उस पर कायम रहेंगे। हालांकि, गठबंधन का ब्योरा इस तरह फोन पर बातचीत में तय नहीं होगा।

अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व लेगा और पार्टी जो कहेगी, हम वही मानेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप सब मुझे जानते हैं, मैं जैसा हूं वैसा ही रहूंगा।’’ मसूद ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी स्तर पर पार्टी के हितों से समझौता न हो। हाल में मसूद ने कहा था कि देशभर में राहुल गांधी ही विपक्ष की वह आवाज हैं जो भाजपा को चुनौती दे सकती है। इसके जवाब में कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने में अखिलेश यादव सक्षम हैं और कांग्रेस अपने दम पर ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाएगी।

दोनों नेताओं के इन बयानों से 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों सहयोगी दलों के बीच नेतृत्व और सीट बंटवारे को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए थे। मसूद ने कहा, ‘‘हम अच्छा करेंगे और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी का जो ग्राफ ऊपर जा रहा है, वह आगे भी बढ़ता रहे। आप देखेंगे कि 2027 में उत्तर प्रदेश में पार्टी की वापसी की पटकथा लिखी जाएगी।

प्रमुख खबरें

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष