बाजवा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इमरान बोले, पाकिस्तान के दुश्मन होंगे निराश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा का कार्यकाल छह महीने के लिये बढ़ाने को मंजूरी देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि इस निर्णय से देश के बाहरी दुश्मन और भीतरी माफिया  खासतौर पर निराश होंगे। बाजवा का तीन साल का पहला कार्यकाल बृहस्पतिवार रात खत्म हो रहा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब वह छह और महीनों के लिये सेना प्रमुख बने रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: पाक सेना प्रमुख बाजवा का पद खतरे में, आज सुप्रीम कोर्ट करेगी फैसला!

खान ने अदालत के फैसले पर सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि आज उन लोगों को बड़ी निराश होगी जिन्हें उम्मीद थी की कि संस्थानों के टकराव से देश अस्थिर हो जाएगा। खान ने कहा कि इससे खासतौर पर पाकिस्तान के बाहरी दुश्मनों और भीतरी माफियाओं को निराशा हुई होगी। हालांकि खान ने यह नहीं बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के बाहरी दुश्मन और भीतरी माफिया शब्द का इस्तेमाल किसके लिये किया।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज