पुतिन के करीब आने की कोशिश में इमरान, 23 साल बाद मास्‍को का दौरा करेगा कोई पाक कप्तान, आखिर क्या चाहता है रूस?

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2022

पाकिस्तान के कप्तान इमरान चीन की सरजमी का इस्तेमाल भारत विरोधी अपने एजेंडे को साधने की करने की फिराक में थे। लेकिन उनकी ये कोशिश पूरी तरह से नाकाम साबित हुई। कश्मीर को लेकर रूस से उम्मीद लगाए बैठे इमरान को पुतिन ने दो टूक जवाब दे दिया कि वो भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय मसलों में दखल नहीं देंगे। अब पाकिस्तान रूस से नजदीकियां बढ़ाने में लगा है और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जल्द ही रूस की यात्रा करने वाले हैं। इमरान खान 23 वर्षों में रूस की द्विपक्षीय यात्रा पर जाने वाले पहले पाकिस्तानी प्रधान मंत्री होंगे। पाकिस्तान में राजनयिक सूत्रों ने खुलासा किया है। इस महीने खान की रूस यात्रा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर होने जा रही है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी अधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी रूस जाएगा। हालांकि रूस की तरफ से पाक को निमंत्रण को लेकर कोई औपचारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान हॉकी की बदहाली पर इस ओलंपियन एथलीट ने उठाए सवाल, इमरान खान ने कर दिया 10 साल के लिए बैन

यहां आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इमरान खान के बीच कम से कम तीन बार फोन पर बातचीत हो चुकी है। दोनों ही नेताओं ने अभी हालिया दिनों में चीन की राजधानी बीजिंग में विंटर ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत भी की। लेकिन इमरान खान की लाख कोशिशों के बाद भी पुतिन से मुलाकात नहीं हो सकी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सत्ता संभालने के बाद से अब तक पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से टेलीफोन पर चर्चा नहीं की है। इस वजह से इमरान खान की रूस यात्रा को पाकिस्तानी सरकार की ओर से क्षेत्रीय पुनर्संरेखण के संभावित संदर्भ में देखा जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi