पाक मंत्री का दावा- 15 साल तक सत्ता पर राज करना चाहते थे इमरान खान, पूरे विपक्षी का सफाया करने का था प्लान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान फासीवादी योजना के तहत इस साल के अंत तक पूरे विपक्षी नेतृत्व को अयोग्य घोषित कराकर 15 वर्ष तक शासन करना चाहते थे। मीडिया में रविवार को आई एक खबर के अनुसार, पीएमएल-एन के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह दावा किया है। ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने शनिवार को एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि उन्हें पहले से जानकारी थी कि खान पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष व मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और अहसान इकबाल सहित पूरे विपक्षी नेतृत्व का सफाया करना चाहते थे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें