जेल में सजा काट रहा यासीन मलिक और छटपटा रहा पाकिस्तान, ओसामा को शहीद बताने वाले इमरान ने तो UNHRC से कर दी ये अपील

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2022

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक भूख हड़ताल पर बैठा है। मलिक ने विचाराधीन केस की सही ढंग से जांच नहीं कराए जाने की मांग लिए भूख हड़ताल कर रहा है। मलिक ने रुबैया सईद अपहरण केस में प्रत्यक्ष रूप से पेश होने की अपील की थी। मलिक पर टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में जेल में बंद है। लेकिन मलिक के जेल जाने से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की छटपटाहट बढ़ गई है। यासीन मलिक के समर्थन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के ट्वीट के बाद अब कुख्तात आतंकी ओसामा बिन लादेन को शहीद बताने वाले पाकिस्तान के पूर्व वजीर-ए-आलम इमरान खान भी बेचैन हो गए हैं। यहां तक की उन्होंने भारत के आतंकी के लिए मानवाधिकार संगठनों से अपील भी कर दी है। इमरान खान ने संगठनों से मलिक को टॉर्चर करने के भारत सरकार के खिलाफ कदम उठाए जाएं।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर का फैसला किया खारिज, परवेज इलाही को पंजाब प्रांत का बनाया मुख्यमंत्री

बता दें कि अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में अपनी कोठरी के अंदर भूख हड़ताल शुरू की। मलिक ने  22 जुलाई की सुबह तिहाड़ की जेल नंबर 7 में अपनी हड़ताल शुरू की और दावा किया कि उनके मामले की ठीक से जांच नहीं हो रही है। खबरों के मुताबिक, जेल के शीर्ष अधिकारियों ने मलिक से बात की और उसे हड़ताल खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन उसने इनकार कर दिया। 

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई