आतंकवाद से जुड़े पांच मामलों में Imran की अग्रिम जमानत की अवधि 27 मार्च तक बढ़ाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2023

पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकवाद से जुड़े पांच मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दी गई अग्रिम जमानत की अवधि शुक्रवार को 27 मार्च तक के लिए बढ़ा दी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान (70) शुक्रवार को कड़े सुरक्षा घेरे के बीच लाहौर उच्च न्यायालय की दो न्यायाधीशों वाली पीठ के समक्ष पेश हुए। इमरान को पिछले हफ्ते आतंकवाद के इन मामलों में गिरफ्तारी से 24 मार्च तक के लिए सुरक्षा प्रदान की गई थी। इन पांच मामलों में से एक इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर में कथित हमले से संबंधित है।

उन्होंने कहा कि वह कुल 140 मुकदमों का सामना कर रहे हैं, जिनमें से 40 मुकदमे आतंकवाद से जुड़े हैं और हर मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होना संभव नहीं है। इमरान ने अदालत से यह भी कहा कि उसके आदेश के बावजूद पंजाब प्रांत की पुलिस ने जमान पार्क लाहौर स्थित उनके आवास पर छापा मारा और उसे नुकसान पहुंचाया तथा कई वस्तुएं चोरी कर लीं।

प्रमुख खबरें

Radha Rani Naam Jap: Stress और Anxiety का अचूक उपाय, Radha Rani के ये नाम देंगे आपको Mental Peace

लेकिन शहरी माओवाद पर कैसे लगे लगाम

Thrash Movie Rreview | हॉरर का नया चेहरा! Netflix की शार्क थ्रिलर Thrash ने पेश किया साल 2026 का सबसे खौफनाक सीन

IPL 2026 में विराट कोहली का जलवा, बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर अभी भी बने हुए हैं टी20 के किंग