Punjab में ऐतिहासिक रैली के साथ चुनाव अभियान का आगाज करेगी इमरान की पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने देश में पंजाब के आगामी प्रांतीय चुनावों के लिए बुधवार से औपचारिक रूप से चुनाव अभियान शुरू करने के वास्ते लाहौर में एक ‘ऐतिहासिक’ रैली के आयोजन की घोषणा की है। पाकिस्तानी मीडिया में सोमवार को प्रकाशित खबरों में यह जानकारी दी गई है। ‘द डॉन’ अखबार में प्रकाशित खबर में पीटीआई नेता हम्माद अजहर के हवाले से कहा गया है कि इमरान एक बम रोधी एवं बुलेटप्रूफ वाहन में सवार होकर रैली में हिस्सा लेंगे।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि पंजाब प्रांत में 30 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। यह घोषणा, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय असेंबली के चुनाव 90 दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर कराने के शीर्ष अदालत के फैसले के दो दिन बाद की गई थी। पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय असेंबली को क्रमश: 14 जनवरी और 18 जनवरी को भंग कर दिया गया था। पाकिस्तानी कानून के तहत, किसी प्रांतीय असेंबली के चुनाव उसे भंग किए जाने के 90 दिनों के भीतर कराए जाने चाहिए।

प्रमुख खबरें

यह सरकार बदलने की लड़ाई है, और हम इसे करके दिखाएंगे: Prashant Bhushan ने कर दिया बड़ा ऐलान

PM Modi ने लद्दाख को दी 3350 करोड़ की सौगात, नए टर्मिनल का उद्घाटन

Joint Pain Causes: मौसम बदलते ही घुटने-कंधे में होने लगता है दर्द? डॉक्टर ने बताया कारण

Asian Champions Trophy की तैयारी में जुटे Abhishek Nain, LA Olympics 2028 पर टिकी नजरें