Goa में 2025 में 1.08 करोड़ सैलानी पहुंचे, विदेशी पर्यटकों की संख्या पांच लाख के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

वर्ष 2025 में पांच लाख विदेशियों सहित लगभग 1.08 करोड़ पर्यटक गोवा पहुंचे। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने रविवार को कहा कि गोवा सरकार का ध्यान गुणवत्तापूर्ण पर्यटन को बढ़ावा देने, बाजारों में विविधता लाने और तटीय राज्य के पुनर्योजी पर्यटन को आगे बढ़ाने पर है।

विभाग ने कहा कि चार्टर उड़ानों के जरिए आने वाले विदेशी पर्यटकों ने गोवा के पर्यटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आंकड़ों के मुताबिक अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए मशहूर गोवा में पर्यटकों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी है। राज्य में 2017 में 68,95,234 घरेलू पर्यटक और 8,90,459 विदेशी पर्यटक आए थे। गोवा में 2024 में 266 चार्टर उड़ानें आईं, जिनमें 58,680 विदेशी पर्यटक सवार थे।

प्रमुख खबरें

Cognizant में Project Leap की तैयारी, 15 हजार IT Jobs पर लटकी तलवार, भारत पर बड़ा असर

GST Collection ने तोड़े सारे Record, अप्रैल में सरकारी खजाने में आए 2.43 लाख करोड़ रुपये

Iran का पलटवार: Supreme Leader खामेनेई की गंभीर हालत की खबरें झूठी, बताया Western साजिश

Iran-US संकट से तेल की कीमतों में आग! Hormuz पर बढ़ा तनाव, Pakistan लाया नया प्रस्ताव