4 दिन में दूसरे वांटेड पर शिकंजा, भारतीय अधिकारी करने वाले हैं बेल्जियम का दौरा, मेहुल चौकसी से मोदी लेंंगे पाई-पाई का हिसाब

By अभिनय आकाश | Apr 14, 2025

पंजाब नैशनल बैंक के हजारों करोड़ रुपये के घोटाले में भगोड़ा घोषित किए गए हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया। भारतीय एजेंसियां विदेश मंत्रालय के सहयोग से चोकसी को भारत लाने की कोशिशें कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय अधिकारियों की एक टीम भी बेल्जियम का दौरा करने वाली है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चोकसी के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्यवाही जल्द से जल्द शुरू हो सके। विभाग ने कहा कि बेल्जियम के अधिकारी चोकसी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही की तैयारी कर रहे हैं, जबकि उसके लिए कानूनी सलाहकार भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मेहुल चोकसी को  12 अप्रैल, 2025 को गिरफ्तार किया गया था। उसे आगे की न्यायिक कार्यवाही की प्रत्याशा में हिरासत में रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा मेहुल चौकसी, बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारी मेहुल चोकसी मामले में अगली सुनवाई के लिए बेल्जियम जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे पहले से ही कानूनी रणनीति तैयार कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह जेल में ही रहे और प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू हो सके। सूत्रों ने बताया कि भारतीय अधिकारियों को उम्मीद है कि सबूतों के आधार पर बेल्जियम की अदालत भगोड़े कारोबारी के खिलाफ प्रत्यर्पण कार्यवाही के उनके अनुरोध को स्वीकार कर लेगी। चोकसी पर अपने भतीजे नीरव मोदी, उसकी पत्नी अमी मोदी और उसके भाई नीशाल मोदी के साथ सरकारी पंजाब नेशनल बैंक में 12,636 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। 2018 में चोकसी भारत से भाग गया और एंटीगुआ की नागरिकता ले ली।

प्रमुख खबरें

थकी-हारी, आंखों के नीचे चोट... Trial में हार के बाद Nikhat Zareen ने सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

Tamil Nadu का Textile Industry संकट में, CM विजय की केंद्र से मांग- Cotton पर Import Duty हटाएं

Global Stage पर भारत का संतुलित रुख, BRICS में S Jaishankar ने दी कूटनीति की नसीहत

US-China Tension: Trump-Xi मुलाकात में दिखी रिश्तों की तल्खी, Protocol पर भारी हंगामा