Agra में चलती कार में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

आगरा जिले के जगदीशपुरा इलाके में चलती कार में आग लगने से चालक की जलकर कर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गौरव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात थाना जगदीश पुरा इलाके में बोदला बिचपुरी मार्ग पर चालक वीरेंद्र (45) कार चला रहे थे, तभी अचानक कार में से धुआं उठना शुरू हो गया और देखते ही देखते कार में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी है। कार के लॉक खुल नहीं पाए जिसकी वजह से वीरेंद्र कार में फंसे रहे और उनकी मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

US-Iran Ceasefire | तनावपूर्ण बातचीत के बाद अमेरिका-ईरान शांति समझौते का मसौदा तैयार, कुछ ही घंटों में हो सकती है बड़ी घोषणा

Tamil Nadu Cabinet Expansion | तमिलनाडु में फिर कैबिनेट विस्तार! विजय सरकार में शामिल होंगे VCK और IUML, बागी विधायकों को झटका

Honduras Shooting | होंडुरास में दो भीषण हमलों से मचा हड़कंप! 6 पुलिसकर्मियों सहित 25 लोगों की दर्दनाक हत्या

FIFA World Cup 2026: बार्सिलोना के युवा स्टार हमजा अब्देलकरीम को Egypt की टीम में मिली जगह