अलीगढ़ में होली पर रंग से बचाने के लिए दो मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

अलीगढ़।  अलीगढ़ शहर में होली के अवसर पर रंग डाले जाने से बचने के लिए कम से कम दो मस्जिद को एहतियातन तिरपाल से ढक दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अभय पांडेय ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में सब्जी मंडी स्थित हलवाईयान मस्जिद और दिल्ली गेट स्थित एक अन्य मस्जिद सहित कम से कम दो मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति होली के दौरान उन पर रंग न फेंक सके। 

इसे भी पढ़ें: ‘INDIA’ गठबंधन ‘लोकतंत्र को बचाने’ के लिए 31 मार्च को दिल्ली में करेगा महारैली

उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया है और पुराने शहर के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। पांडेय ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर शांति बनाए रखने के लिए शहर में कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।

प्रमुख खबरें

PM Modi से नहीं मिला, साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा: Baldevji Thakor

राजस्थान में Tribal Community के विकास पर 3200 करोड़ रुपये खर्च होंगे, CM Bhajanlal Sharma का एलान

Haryana BJP अध्यक्ष Archana Gupta बोलीं, जनसेवा और अंत्योदय पार्टी की मजबूत वैचारिक नींव

Gautam Gambhir की राय से Shreyas Iyer असहमत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के हालात अलग