Uttar Pradesh के बलिया में बच्ची से बलात्कार के दोषी को 25 साल की कैद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2026

बलिया की एक स्थानीय अदालत ने एक बच्ची से बलात्कार के ढाई साल पुराने मामले में उसके पड़ोसी को दोषी करार देते हुए 25 साल के कारावास की सजा सुनायी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 25 जून 2023 की शाम को आठ साल की बच्ची अपने घर के सामने चापाकल पर स्नान कर रही थी, तभी उसका पड़ोसी सुरेन्द्र राम (45) उसका मुंह दबाकर उसके स्नानगृह में ले गया जहां उसने उससे बलात्कार किया।

इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर सुरेन्द्र राम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को बताया कि विशेष न्यायाधीश प्रथम कांत की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी सुरेन्द्र राम को शनिवार को दोषी करार देते हुए 25 साल के कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: जीत के बावजूद Pakistan बाहर, Net Run Rate ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

रूस-लेबनान की खामनेई के समर्थन में दहाड़, भारत ने की संयम बरतने की अपील, ईरान हमले पर क्या बोली दुनिया?

अभी तो बस मिसाइल दागा है, ऐसे-ऐसे हथियार छोड़ूंगा जो पहले कभी नहीं देखे होंगे, ईरान की US-इजरायल को खुली धमकी

Jammu-Kashmir में Cricket का नया सूरज, Ranji Trophy जीतकर मनाया जश्न, PM Modi ने दी बधाई