बंगाल में शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, बच्चा चोर होने का था शक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

अलीपुरद्वार। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। फलकाटा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम में तसाती चाय बगान में उस समय हुई जब स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को इलाके में संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए देखा। अधिकारी ने बताया, ‘‘250 से अधिक लोगों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। जब भीड़ से उसे छुड़ाया गया तब तक वह गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था।’’

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति को बीरपारा अस्पताल में मृत लाया घोषित कर दिया गया। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जिला पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने बताया, ‘‘घटना के सिलसिले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।’’

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर