बिहार के मुजफ्फरपुर में गैस एजेंसी के प्रबंधक को बदमाशों ने मारी गोली, नकदी लूटकर फरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2025

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मोटरसाइकिल सवार पांच अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक एलपीजी एजेंसी के प्रबंधक को कथित तौर पर गोली मार दी और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ‘‘एजेंसी के प्रबंधक धीरज शाही अपने ऑफिस में बैठे थे। हमलावरों ने उन पर भी गोलियां चलाईं और नकदी लूटकर फरार हो गए।’’ अधिकारी ने बताया कि शाही को कई गोलियां लगीं, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ Goldy Brar, 10 लाख डॉलर इनाम

Odisha के DMF फंड में भारी खामियां, CAG रिपोर्ट में स्टेडियम और अतिरिक्त मजदूरी पर खर्च उजागर

World Heart Day: दिल को स्वस्थ रखने के लिए रूटीन में शामिल करें Cardio और वॉक

Prabhasakshi NewsRoom: China को हथियार बेचने की बात कर America ने उड़ाए Taiwan के होश, बाद में Trump ने अचानक ले लिया यू-टर्न!