बिहार में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, स्वास्थ्य मंत्री के सामने बच्ची ने दम तोड़ा

By अभिनय आकाश | Jun 16, 2019

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंसेफेलाइटस सिंड्रोम यानि चमकी नामक इस मौत की बुखार से अबतक 84 बच्चों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन आज मुजफ्फरपुर के दौरे पर हैं। चमकी बुखार से पीड़ित बच्ची से मिलने पहुंचे थे हर्षवर्धन। मजफ्फरपुर के अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के सामने पांच साल की एक बच्ची ने दम तोड़ दिया।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों के परिवार को 4 लाख रुपए सहायता राशि देने का एलान किया है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्राशसन और डॉक्टरों को इस बीमारी से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के भी आदेश दिए हैं। लेकिन बीमारी की असली वजह पता लगाने में डॉक्टर नाकाम ही साबित हुए हैं। कोई लीची को इसकी वजह बता रहा है तो कोई गर्मी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता