बिहार विधान सभा में राजद विधायक ने की लालू के लिए भारत रत्न की मांग की, और फिर...

By अंकित सिंह | Mar 26, 2025

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने राज्य विधानसभा में लालू प्रसाद के लिए भारत रत्न की मांग की। पार्टी विधायक मुकेश कुमार रौशन ने एक निजी विधेयक पेश करते हुए यह मुद्दा उठाया, जिसे बाद में ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। राजद विधायक ने कहा कि लालू जी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय लाया और बेजुबानों को आवाज दी। वह देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान-भारत रत्न के हकदार हैं। राज्य सरकार को इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पटना में वक्फ बिल पर AIMPLB का प्रदर्शन, शामिल हुए लालू और तेजस्वी यादव, बोले- नागपुरिया कानून को लागू नहीं होने देंगे

इससे पहले भी राजद नेताओं ने इस मुद्दे को उठाया था। पिछले साल अक्टूबर में पटना में राजद कार्यालय के बाहर लालू को भारत रत्न देने की मांग करते हुए एक पोस्टर लगाया गया था। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पहले भी कई मौकों पर अपने पिता लालू प्रसाद के लिए भारत रत्न की मांग का समर्थन किया है। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 12 स्टेडियम में 50 होंगे मुकाबले

Abu Dhabi में मिसाइल का मलबा गिरने से भारतीय की मौत, Middle East में गहराया संकट

ADR Report का बड़ा खुलासा: BJP को मिला रिकॉर्ड चंदा, बाकी पार्टियों के कुल Donation से 10 गुना ज्यादा

7 साल की शादी में आई दरार, फिर रिश्ते को दिया एक और मौका, बैडमिंटन स्टार ने यूं बयां किया दर्द