ब्रिटेन: प्रधानमंत्री पद के दावेदार ऋषि सुनक ने अपना प्रचार अभियान समाप्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

लंदन, 4 सितंबर। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में भारतीय मूल के पहले सांसद के तौर पर शामिल होकर इतिहास रचने वाले ऋषि सुनक ने शनिवार को अपनी टीम और समर्थकों को धन्यवाद देकर अपना ‘रेडी फॉर ऋषि’ प्रचार अभियान समाप्त किया। अधिकतर सर्वेक्षण और मीडिया की खबरों में यह कयास लगाये जा रहे हैं कि बोरिस जॉनसन का स्थान लेने के लिए हुए चुनाव के जब सोमवार को परिणाम आएंगे तो विदेश मंत्री लिज ट्रस विजयी होंगी लेकिन सुनक ने ट्वीट करके जीत की उम्मीद जतायी।

विजेता की घोषणा सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे सर ग्राहम ब्रैडी द्वारा की जाएगी जो बैकबेंच टोरी सांसदों की 1922 समिति के अध्यक्ष और चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर हैं। सुनक और ट्रस को सार्वजनिक घोषणा से लगभग 10 मिनट पहले यह पता चल जाएगा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव में कौन विजेता रहा है। कार्यक्रम के अनुसार, नवनिर्वाचित नेता मध्य लंदन में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय सम्मेलन केंद्र में परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद डाउनिंग स्ट्रीट के पास एक संक्षिप्त भाषण देंगे/देंगी।

सोमवार को शेष समय, जीतने वाला/वाली उम्मीदवार कैबिनेट पद और प्रधानमंत्री के तौर पर पहले भाषण को अंतिम रूप देगा/देगी। मंगलवार को, दिन की शुरुआत निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा अपने डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय की सीढ़ियों पर विदाई भाषण के साथ होगी। उसके बाद वह अपना इस्तीफा महारानी को सौंपने के लिए स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर रवाना होंगे। जॉनसन के उत्तराधिकारी अलग से स्कॉटलैंड पहुंचेंगे/पहुंचेंगी और उन्हें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा बाल्मोरल कैसल निवास पर औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली कोर्ट से जमानत, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप

घुसपैठिये चाहे पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी...Amit Shah की नीति एकदम स्पष्ट है...देखिये J&K में 150 बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ क्या हुआ?

ECI मार्च पर विपक्ष पर बरसे Shivraj Singh Chouhan, कहा- चुनाव सुधारों का विरोध बंद करे

Turkey में COP31 से पहले Fiji पहुंचे Bhupender Yadav, Climate Agenda पर रखेंगे भारत का रुख